SSC GD Constable Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में बम्पर वैकेंसी की राज्यवार सूचना जारी
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए राज्यवार, फोर्सवार और कैटेगरीवार वैकेंसी का विस्तृत ब्योरा जारी कर दिया है। 6 सितंबर 2024 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस बार कुल 39,481 पदों पर भर्ती की जाएगी। खासकर उत्तर प्रदेश में बंपर वैकेंसी की घोषणा की गई है, जिससे राज्य के अभ्यर्थियों को बड़ी संख्या में अवसर मिलेंगे।
इस भर्ती के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में सिपाही की भर्तियाँ की जाएंगी। 10वीं पास और 18 से 23 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी 14 अक्टूबर 2024 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 15 अक्टूबर 2024 रात 11 बजे तक जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्रों में त्रुटियों को ठीक करने के लिए 5 नवंबर से 7 नवंबर 2024 तक का समय दिया गया है।
भर्ती का पहला चरण जनवरी-फरवरी 2025 में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित होगा। पिछले वर्ष की भर्ती में पूरे देश से 47,45,501 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि प्रारंभिक वैकेंसी की संख्या 26,146 थी, जो बाद में बढ़कर 46,617 हो गई थी। गैर-हिंदी और गैर-अंग्रेजी भाषी अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए, 2024 से परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया में पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (PST) के लिए बुलाया जाएगा। जो अभ्यर्थी PET और PST में पास होंगे, उन्हें मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। ध्यान दें कि PET और PST केवल क्वालिफाइंग होते हैं, जबकि फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
यहाँ फोर्स के अनुसार वैकेंसी की जानकारी दी गई है:
- बीएसएफ: 13,306 पुरुष, 2,348 महिला, कुल 15,654
- सीआईएसएफ: 6,430 पुरुष, 715 महिला, कुल 7,145
- सीआरपीएफ: 11,299 पुरुष, 242 महिला, कुल 11,541
- एसएसबी: 819 पुरुष, 0 महिला, कुल 819
- आईटीबीपी: 2,564 पुरुष, 453 महिला, कुल 3,017
- असम राइफल्स: 1,148 पुरुष, 100 महिला, कुल 1,248
- एसएसएफ: 35 पुरुष, 0 महिला, कुल 35
- एनसीबी: 11 पुरुष, 11 महिला, कुल 22
कुल मिलाकर, इस बार 35,612 पुरुष और 3,869 महिला पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनकी कुल संख्या 39,481 है।
0 टिप्पणियाँ