CM योगी का अखिलेश यादव को जवाब: मंगेश यादव डकैत था, मरने वाला दलित-पिछड़ा हो सकता था

 

मरने वाला दलित-पिछड़ा हो सकता था, वो डकैत था... मंगेश यादव के एनकांउटर पर CM योगी का अखिलेश यादव को जवाब

CM योगी का अखिलेश यादव को जवाब: मंगेश यादव डकैत था, मरने वाला दलित-पिछड़ा हो सकता था

उत्तर प्रदेश में 5 सितंबर को हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर ने राजनीतिक हलकों में तूफान मचा दिया है। मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद, विपक्षी दलों और मंगेश यादव के परिवार ने उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने इस एनकाउंटर को लेकर कहा कि भाजपा शासित राज्यों में ‘कानून और संविधान’ की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और यह स्थिति उन लोगों द्वारा उत्पन्न की जा रही है जिनके पास इनका पालन कराने की जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे संगीन शासकीय अपराध करार दिया है।

विपक्ष की आलोचनाओं के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आक्रामक प्रतिक्रिया दी है। अंबेडकरनगर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मंगेश यादव एक डकैत था और उसके एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी की चिंता समझ से बाहर है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता चलाने के लिए जज्बा चाहिए, जो सत्ता विरासत में नहीं मिलता।सीएम योगी ने यह भी दावा किया कि पहले के शासनकाल में गुंडे और माफिया पुलिस के डर से नहीं भागते थे, बल्कि अब यूपी में कानून का राज स्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा, "2017 से पहले, पुलिस गुंडों और माफिया को नियंत्रित नहीं कर पाती थी। अब स्थिति बदल चुकी है, और यूपी से गुंडे-माफिया भाग रहे हैं।"

मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि उत्तर प्रदेश से माफिया राज खत्म हो रहा है। प्रयागराज और प्रतापगढ़ जैसे इलाकों में गुंडों का राज था, लेकिन अब वह समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि जो बचे रह गए हैं, वे अपनी अंतिम यात्रा की तैयारी कर रहे होंगे। समाजवादी पार्टी के नेताओं को भी निशाने पर लेते हुए, योगी ने कहा कि पार्टी में जो जितना बड़ा गुंडा था, उसे उतना ही बड़ा ओहदा मिलता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ